{"_id":"5e9615908ebc3e6fa874a8cf","slug":"corona-city-news-mbd34613993","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल बंद, छह डाक्टरों समेत 44 लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल बंद, छह डाक्टरों समेत 44 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ताजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को ताजपुर का अस्पताल बंद कर दिया गया। अस्पताल के छह चिकित्सकों के साथ 23 लोगों के स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया है। पॉजिटिव डाक्टर के दो भाई, भाभी और उनके बच्चों समेत 21 लोगों को आईएफटीएम में क्वारंटीन किया गया है। डाक्टर की हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
ताजपुर अस्पताल में तैनात डाक्टर की सोमवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। डाक्टर की कोरोना कंट्रोल रूम में ड्यूटी थी और शनिवार को गंभीर हालत होने पर टीएमयू में भर्ती कराया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। ताजपुर के छह चिकित्सकों, तीन फार्मासिस्ट, तीन सफाई कर्मी, बीपीएम यूनिट के चार सदस्य, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एआरओ और तीन स्टाफ नर्सों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। इससे अस्पताल 14 दिनों तक बंद रहेगा।
पाजिटिव डाक्टर का 41 लोगों का कुनबा है। इसमें टीम ने 21 लोगों को क्वारंटीन किया है। सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सात लोगों को क्वारंटीन किया है। डाक्टर की मंगलवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। डा. असलातपुरा में रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग पाजिटिव डाक्टर के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुटा है।
विज्ञापन
- ताजपुर अस्पताल के सभी स्टाफ को होम क्वारंटीन और पाजिटिव डाक्टर के परिवार के 21 लोगों को आईएफटीएम में क्वारंटीन किया गया है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ