फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव सलमान के संपर्क में आए मदरसे के डेढ़ सौ छात्र क्वारंटीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। कोरोना पॉजिटिव पाए गए बीएचयू छात्र के संपर्क में आए मदरसे के डेढ़ सौ छात्रों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। मझोला के टीपी नगर स्थित इस मदरसे से 11 मार्च को 15 छात्र वाराणसी के छात्र के साथ देवबंद गए थे। वाराणसी के छात्र के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा तो बाकी छात्रों की भी तलाश की गई। पुलिस ने 15 छात्रों में से आठ छात्रों को ट्रेस कर लिया जबकि बाकी सात छात्र अपने-अपने घर लौटने की बात कहकर मदरसे निकले हैं। ट्रेस किए आठ छात्र यहां मदरसे में 15 मार्च से करीब डेढ़ सौ छात्रों के सपंर्क में हैं। इन आठ छात्रों को सैंपल लेने के लिए अलग से क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है जबकि छात्र मदरसे में ही क्वारंटीन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के टीपीनगर जकारिया स्थित जामिया कासमिया दारुल उरूल मदरसे के 15 छात्र 11 मार्च को वाराणसी स्थित बीएचयू छात्र के साथ देवबंद गए थे। यहां छात्र पंद्रह मार्च तक रुके। इसके बाद सभी छात्र वापस मदरसे आ गए थे। जबकि वाराणसी का छात्र वापस चला गया था। वहां वाराणसी में छात्र के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की पुष्टि हुई तो मुरादाबाद तक हड़कंप मच गया। यहां उसके संपर्क में आने वाले छात्रों की तलाश की गई। तब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी तलाश करते हुए मदरसे में पहुंच गईं। यहां पता चला कि जो पंद्रह छात्र वाराणसी के छात्र के साथ गए थे उनमें से सात अपने अपने घर जाने की बात कहकर मदरसे से निकल गए हैं। बाकी आठ छात्र यहां मौजूद हैं। इन सभी आठ छात्रों को एंबुलेंस के जरिये क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इनके सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच पड़ताल में ये बात सामने आई कि सभी आठ छात्र 15 मार्च से अन्य डेढ़ सौ छात्रों के संपर्क में हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने इन छात्रों को मदरसे में ही क्वारंटीन किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जो सात छात्र अपने अपने घर लौटे हैं उनमें चार छात्र मऊ, एक लखनऊ, एक सीतापुर और एक पश्चिम बंगाल का निवासी है। इन सभी के मोबाइलों नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है। ताकी इसकी सही लोकेशन का पता चल सके। लोकेशन के आधार पर ही संबंधित थानों को जानकारी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed