फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

निजामुद्दीन जलसे का कोई दोषी बख्शा न जाए : डा. हसन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। सांसद डा. एसटी हसन ने दिल्ली में निजामुद्दीन जलसे पर कार्रवाई की मांग की है। डा. हसन ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग प्यार मोहब्बत से रहते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में जमावड़े लगते हैं। सिर्फ निजामुद्दीन में जमावड़ा नहीं हुआ है। हरिद्वार और कई गुरुद्वारों में लोग फंसे हैं।
विज्ञापन

डा. हसन ने कहा कि निजामुद्दीन जलसे में बाहर के देशों के लोग आए थे। जहां तक जानकारी मिल रही है कि आयोजकों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी थी। प्रशासन खामोश रहा। तेलंगाना में जब छह लोगों की मौत हो गई, तब प्रशासन सक्रिय हुआ। उन्होंने कहा कि यदि अयोजकों ने सूचना दी थी कि प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। आयोजकों ने सूचना नहीं दी थी तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत है। ईरान और ईटली ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और वहां के हालात बेहद खराब है। डा. हसन ने सरकार के लॉकडाउन की पहल की सराहना की। कहा कि लॉकडाउन की घोषणा जनता कर्फ्यू के दिन ही हो जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को तीन दिन का समय मिल जाता है। अब लोगों की रोजी के साथ रोटी के संकट हो गया है। लोग लॉकडाउन तोड़कर रोटी की तलाश में घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed