फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Controversy over offering Taraweeh Namaz in Lajpat Nagar of Moradabad

Moradabad: लाजपत नगर में तरावीह की नमाज पढ़ने पर विवाद, नई परंपरा डालने का आरोप लगा लोगों ने बुलाई पुलिस

Sun, 26 Mar 2023 05:27 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

लोगों के हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। एक पक्ष का आरोप था कि नई परंपरा के तहत तरावीह की नमाज पढ़ाई जा रही है। जो नियमता गलत है।

विज्ञापन
Controversy over offering Taraweeh Namaz in Lajpat Nagar of Moradabad
मृतक जावेद - फोटो : Social Media

विस्तार

कटघर के लाजपत नगर में रविवार रात तरावीह की नमाज पढ़ने पर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रविवार से यहां नमाज नहीं पढ़ने के लिए कहा। इसके बाद लोग अपने अपने घर चले गए।

विज्ञापन


लाजपतनगर निवासी जाकिर हुसैन का घर के नीचे ही आयरन स्टोर है जबकि पड़ोस में ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। जाकिर हुसैन के गोदाम में तीन दिन से तरावीह की नमाज हो रही थी। जिसमें जाकिर हुसैन के परिजन, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग तरावीह पढ़ने के लिए आ रहे थे। शनिवार रात राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी गोदाम के बाहर इकट्ठा हो गए। इनके साथ कॉलोनी के अन्य लोग भी आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई कि धर्मस्थल बना लिया गया है और नमाज अदा की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ कटघर शैलजा मिश्रा और थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि वहां धर्मस्थल नहीं बनाया गया था। जाकिर हुसैन तरावीह की नमाज अदा कर रहे थे। जिसमें उनके रिश्तेदार, परिजन और आस पड़ोस के लोग शामिल थे। थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि गोदाम में तरावीह की नमाज पढ़ी गई थी। लोगों को समझाया गया है कि रविवार से यहां तरावीह की नमाज न पढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed