फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Controversy over eating eggs in Devapur village, stone pelting

देवापुर गांव में अंडे खाने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Controversy over eating eggs in Devapur village, stone pelting
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के देवापुर गांव में शुक्रवार रात बवाल हो गया। अंडे खाने को लेकर ठेले पर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान जिम से निकले युवकों ने उन्हें तो समझाकर शांत कर दिया, लेकिन बाद में वो युवक अंडा बेचने वाले से कीमत को लेकर भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इस घटना में एक स्कूटी और बाइक भी टूट गई, जबकि मेडिकल स्टोर और एक अन्य दुकान पर भी पथराव किया गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के देवापुर में जिम के पास एक युवक अंडे का ठेला लगाता है। शुक्रवार देर रात 10 बजे के आसपास ठेले पर खडे़ होने को लेकर दो युवकों में नोकझोंक हो गई। विवाह बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान ठेले के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। शोर शराबा होने पर कुछ युवक जिम से बाहर निकल आए। उन्होंने झगड़ा कर रहे युवकों को शांत करा कर घर भेज दिया। इसके बाद जिम वाले लड़के अंडे बेचने वाले से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दाम को लेकर युवकों का दुकानदार से विवाद हो गया था। युवक कम कीमत में अंडा लेना चाह रहे थे, जबकि दुकानदार दाम कम नहीं कर रहा था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। अंडे वाले के परिजन भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक मेडिकल और एक अन्य दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। उस वक्त एसपी सिटी फोर्स के साथ शहर में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली तो एसपी सिटी फोर्स समेत गांव में पहुंच गए। इसके बाद पथराव करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस को मौके से एक स्कूटी और एक बाइक टूटी हुई हालत में मिली हैं।
विज्ञापन

-----
कटघर के देवापुर गांव में शुक्रवार रात अंडे के दाम को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। अगर कोई पक्ष तहरीर नहीं देगा तो पुलिस की ओर से केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित आनंद, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed