फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Controversy over barking of dogs, four injured in stone pelting

Moradabad News: कुत्तों के भौंकने को लेकर विवाद, पथराव मेंं चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Controversy over barking of dogs, four injured in stone pelting
मुरादाबाद। जयंतीपुर पंचमुखी मंदिर पाठक वाली गली में कुत्तों को भौंकने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। हमले में एक पक्ष के पिता पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। इस मामले में मझोला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर पंचमुखी मंदिर पाठक वाली गली निवासी बाबूराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में सर्वेश शर्मा रहते हैं। सर्वेश शर्मा बाबूराम के घर के सामने खाली प्लाॅट में अपने दो कुत्ते बांध रखे हैं। आरोप है कि कुत्ते घर में आने-जाने वालों को भौंकते और काटते हैं। बाबूराम के अनुसार बीते दिन उन्होंने सर्वेश से अपने कुत्तों को हटाने के लिए गया तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही सर्वेश शर्मा, उसका बेटा शिवा, रज्जूराम, अरविंद और मोहित आए और गाली गलौज कर झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर आरोपी अपनी छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। हमले में बाबूराम के साथ ही उनका बेटे सनी, अजय और रविंद्र सैनी घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी मझोला विप्लव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सर्वेश शर्मा, उसके बेटे समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed