फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Controversy over appointment of women secretary, Lokayukta ordered inquiry

महिला सचिव की नियुक्ति पर विवाद, लोकायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Controversy over appointment of women secretary, Lokayukta ordered inquiry
मुरादाबाद। प्रशासकों के कार्यकाल में विकास कार्य में हुई गड़बड़ी के आरोपों में घिरे तत्कालीन डीपीआरओ राजेश कुमार के खिलाफ अब मृतक आश्रित कोटे में महिला सचिव गीता देवी की नियुक्ति करने के मामले में शिकायत की गई है। महिला सचिव की सास की ओर से लोकायुक्त और पंचायतराज विभाग के अपर मुख्य सचिव को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की गई है। लोकायुक्त के आदेश पर वर्तमान डीपीआरओ ने दोनों पक्षों को अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हरथला विद्यानगर निवासी रचना देवी ने लखनऊ में लोकायुक्त और पंचायतीराज विभाग के अपर प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में अवगत कराया गया है कि उनके पति जयपाल सिंह पंचायतराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात थे। 30 जनवरी 2014 में सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद प्रार्थिनी के बेटे विनीत, अरविंद और रूपेश की सहमति पर सबसे छोटे बेटे परविंदर सिंह को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति की गई। उसे इस शर्त पर नियुक्ति प्रदान की गई थी कि वह अपनी मां और परिवार की देखभाल करेगा। परविंदर सिंह की तीन मार्च 2020 को अमरोहा के धनौरी मीर गांव निवासी गीता देवी के साथ शादी हो गई थी। 28 नवंबर 2021 को परविंदर सिंह की मृत्यु हो गई थी। रचना का दावा है कि उसके बेटे ने मृत्यु से पूर्व अपने विभाग में एक शपथ पत्र दिया था कि उसके पत्नी के साथ बेहतर संबंध नहीं है। अगर भविष्य में उसे कुछ होता है तो मेरे देयकों व सभी लाभ मेरी मां व बड़े भाई को दे दिया जाए। महिला अपने बड़े बेटे विनीत को लेकर विभाग में गई तो वहां दस लाख रुपये की मांग की गई। हमने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसके कुछ दिन बाद ही तत्कालीन डीपीआरओ राजेश कुमार ने परविंदर की पत्नी गीता देवी को मृतक आश्रित कोटे में सचिव पद पर नियुक्ति दे दी। लोकायुक्त ने प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेकर मुरादाबाद के वर्तमान जिला पंचायतराज अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद से मेरा ट्रांसफर हो चुका है। अब मुझे वहां के बारे में कोई बात नहीं करनी है।
राजेश कुमार, तत्कालीन डीपीआरओ
दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और इनके दस्तावेजों का अध्ययन किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक प्रियदर्शी, डीपीआरओ मुरादाबाद
गीता को नियुक्त देने में मेरा सहमति पत्र नहीं लिया गया है। मैंने इस मामले की शिकायत की है। तत्कालीन डीपीआरओ और कुछ अन्य अधिकारियों ने नियम विरुद्ध नियुक्ति की है।
रचना देवी,
मेरे पति की मां और उनके भाई मुझे बेवजह परेशान कर रहे हैं। सास अपने बड़े बेटे को नौकरी दिलाना चाह रही हैं। उन्होंने मुझ पर भी दबाव बनाया था कि मुझे उनके पक्ष में सहमति पत्र दूं। मेरे पति की नौकरी पर मेरा हक है। मुझे विभाग ने पूरी जांच पड़ताल के बाद नियुक्ति पत्र दिया है।
गीता देवी, महिला सचिव
कोर्ट के आदेश पर महिला सचिव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। केस की विवेचना जारी है। वादी के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी सिविल लाइंस
महिला सचिव के खिलाफ दर्ज है पति की हत्या का केस
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में महिला सचिव गीता देवी के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र हरथला विद्या नगर निवासी रचना देवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला ने बताया कि कि उसके बेटे परविंदर की हत्या उसकी पत्नी गीता देवी ने जहर देकर की है। गीता पंचायती राज विभाग में सचिव के पद पर तैनात है और उसकी तैनाती छजलैट ब्लाक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed