{"_id":"62a0e731a797450c3214efa1","slug":"contractor-and-labour-died-during-tank-cleaning-moradabad-news-mbd4308039153","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी चीनी मिल में टैंक की सफाई करते ठेकेदार और मजदूर की मौत-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी चीनी मिल में टैंक की सफाई करते ठेकेदार और मजदूर की मौत-00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल (रामपुर)। त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नरायनपुर में सुबह साढ़े 10 बजे टैंक की सफाई करते हुए ठेकेदार और मजदूर बेहोश हो गए। आननफानन दोनों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। मजदूर रवि का शव नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने चीनी मिल के गेट पर हंगामा और प्रदर्शन किया। बाद में परिजनों व मिल प्रबंधन के बीच लिखित समझौता हो गया।
जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम चक दुली निवासी रविंद्र सिंह (28) और उत्तराखंड काशीपुर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी व मूल रूप से बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के रहने वाले शीशराम (48) त्रिवेणी चीनी मिल में मजदूरी करते थे। शीशराम लेबर ठेकेदार थे। बुधवार को चीनी मिल में जल शोधन संयंत्र के बफर टैंक की सफाई की जा रही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे रविंद्र सिंह और शीशराम टैंक की सफाई करने के दौरान अचानक बेहोश हो गए। दोनों को चीनी मिल की एंबुलेंस से मुरादाबाद ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना मिलने पर मजदूर के परिजन मुरादाबाद पहुंच गए। रविंद्र के परिजनों ने शव दिखाने की बात कही। आरोप है कि उनको शव दिखाने से इनकार कर दिया गया। जिस पर भड़के परिजन चीनी मिल पर पहुंचे और गेट पर हंगामा करने लगे। टांडा एसडीएम राजेश कुमार और चौकी इंचार्ज दढ़ियाल सतेंद्र मलिक भी चीनी मिल में पहुंच गए। हंगामा करते हुए मृतक के परिजनों ने मिल प्रबंधन से एक परिजन को स्थायी नौकरी व मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही मिल के सहायक एचआर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हटाने की भी मांग करने लगे। देर शाम मिल प्रबंधन व परिजनों के बीच लिखित समझौता हो गया। जिसमें परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की सहमति दी। मिल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि के साथ ही मिल की ओर से बीमा क्लेम भी दिलाने का आश्वासन दिया है।