फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Continuous rain for 24 hours in Moradabad, traffic affected due to waterlogging

Weather Update: मुरादाबाद में चौबीस घंटे से लगातार बारिश, गर्मी से राहत के साथ जलभराव, यातायात प्रभावित

Sun, 10 Sep 2023 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:17 PM IST
सार

मुरादाबाद में लगातार बारिश होनेसे सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Continuous rain for 24 hours in Moradabad, traffic affected due to waterlogging
मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर भारी जलभराव होने से वाहन फंसने के साथ बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश होने से कई इलाकों में बिजली ठप है। इसका असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा है।

विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार शाम तक 54.2 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार देर रात से बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शनिवार के साथ रविवार दोपहर तक जारी है। बारिश ने पिछले 10-12 दिनों से गर्मी से बेहाल शहरवासियों को राहत दी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह भी बादल छाए थे। शाम तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह और शाम को वातावरण में नमी 93 व 98 फीसदी थी। हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा पूरब से पश्चिम की ओर रही।

सुबह बारिश 25.8 मिलीमीटर दर्ज की गई और शाम को 28.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस तरह कुल बारिश 54.2 मिलीमीटर हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed