{"_id":"66778d2c76fe0617f90eba06","slug":"contact-teachers-to-complete-the-dbt-process-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-425277-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीटी की प्रक्रिया पूरा करने के लिए अध्यापकों से संपर्क करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीटी की प्रक्रिया पूरा करने के लिए अध्यापकों से संपर्क करें : डीएम
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनका स्कूलों में नामांकन हो चुका है लेकिन डीबीटी का लाभ दिए जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे बच्चे तत्काल अध्यापकों से संपर्क कर प्रक्रिया को पूरा कर लें। सभी खंड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बच्चा नामांकन से बच न जाए। उन्होंने कहा कि समर्थ एप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का शत प्रतिशत चिन्हांकन कर उनको समीप के विद्यालय में नामांकित कराएं।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा एवं अनुसरण समिति एवं मध्याह्न भोजन योजना की टास्क फोर्स की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जो भी विद्यालय निर्धारित 19 पैरामीटर पूरा नहीं किए हैं। वे तत्काल सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और बीडीओ से समन्वय स्थापित कर पूरा करें। जिले में जो भी नए निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं।
उनका निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा होना चाहिए। जर्जर भवनों की नीलामी से प्राप्त धनराशि को संबंधित विद्यालय में आवश्यकता के अनुसार खर्च करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्य योजना या प्रस्ताव प्राप्त करना होगा। ऐसे चिन्हित 12 विद्यालय जहां रसोई घर निर्मित नहीं है। वहां रसोई घर का निर्माण करने के लिए जिला खनन अधिकारी से प्राथमिकता के आधार पर धनराशि अवमुक्त कराएं। ऐसे विद्यालय जहां किचन गार्डन विकसित किए जाने के लिए धनराशि भेजी गई है। वहां सहजन के पौधे के साथ-साथ हरी सब्जियां उगाई जाएं। उनका प्रयोग मध्याह्न भोजन बनाने में किया जाएगा । बैठक में सीडीओ सुमित यादव, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।