फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction work of two storey building with 50 beds in CHC is almost complete, facilities will be available

Moradabad News: सीएचसी में 50 बेड के दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा, मिलेगी सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Construction work of two storey building with 50 beds in CHC is almost complete, facilities will be available
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में बनाई जा रही 50 बेड के दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। रंगाई, पुताई और खिड़की दरवाजे का काम शेष है। बिल्डिंग के तैयार होने पर अब बेड के अभाव में मरीजों को रेफर करना नहीं पड़ेगा। मरीजों यहीं पर भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी चंदौसी में पहले से 30 बेड की व्यवस्था है। कोरोना के दौरान मरीजों को भर्ती करने के लिए स्थान नहीं मिला था। शासन ने वर्ष 2021 में चंदौसी सीएचसी में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से 50 बेड की बिल्डिंग बनाने की स्वीकृति दी थी। सीएचसी में पिछले करीब एक साल से बिल्डिंग में काम चल रहा है। दो मंजिला बिल्डिंग अब बनकर तैयार हो गई है। इसमें मेंटिनेंस काम रह गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि एक डेढ़ माह में यह बनकर तैयार हो जाएगी। इस बिल्डिंग के तैयार हो जाने पर सीएचसी में कुल 80 बेड की व्यवस्था हो जाएगी। ऐसे में सीएचसी आने वाले गंभीर रोगियों को उचित उपचार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

700- 800 की होती है रोजाना ओपीडी
सीएचसी चंदौसी में रोजाना नए व पुराने मरीजों की ओपीडी 600 से 700 तक रहती है। बदले मौसम में रोगियों की संख्या बढ़ने पर यह 900 से 950 तक पहुंच जाती है। बरसात के बाद संक्रमण से वायरल बुखार, मलेरिया, डेंगू फैलने की स्थिति में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिलते हैं। बिल्डिंग तैयार होने के बाद चंदौसी व आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चिकित्सक व अन्य स्टाफ की होगी आवश्यकता
चंदौसी। नई बिल्डिंग तैयार होने पर स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें तीन से पांच एमबीबीएस चिकित्सक, तीन स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, तीन वार्ड बॉय, चार स्वीपर की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed