फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction on disputed land in VIP Colony to be investigated today

Moradabad News: वीआईपी कॉलोनी में विवादित भूमि पर निर्माण की आज होगी जांच

Mon, 24 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Construction on disputed land in VIP Colony to be investigated today
ठाकुरद्वारा। नगर में नंगलिया रोड पर स्थित वीआईपी कॉलोनी में विवादित भूमि पर निर्माण की जांच रविवार को अवकाश होने के कारण नहीं हो सकी। अब इसकी जांच सोमवार को की जाएगी। शनिवार को कोतवाली में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। नगर निवासी साजिद खां उनके परिवार के लोगों ने निर्माण वाली भूमि को अपना बताया। जबकि दूसरे पक्ष के मुकेश आदि ने कहा कि यह भूमि उनकी है और उन्होंने उसे बैनामे से खरीदा है। कोर्ट का आदेश भी उसके पक्ष में है। निर्माण न रुकने पर सपा विधायक नवाब जान खां साजिद खान आदि के पक्ष में कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने नायब तहसीलदार आदित्य मौर्य के समक्ष साजिद खां की ओर से पक्ष रखा था। जिसमें उन्होंने कहा कि साजिद खां का इस भूमि पर काफी पुराना कब्जा है और वे उसके असली मालिक हैं। है जिस भूमि पर कोर्ट का आदेश बताया जा रहा है यह वह भूमि यह नहीं है। वह भूमि दूसरी जगह हो सकती है। इस पर नायब तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की टीम बनाई है और जांच के आदेश दिए हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि रविवार होने के कारण आज जांच नहीं हो सकी। सोमवार को जांच टीम मौके पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed