फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction of synthetic running track begins in Company Bagh

Moradabad News: कंपनी बाग में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of synthetic running track begins in Company Bagh
मुरादाबाद। एथलेटिक्स खिलाड़ियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने कंपनी बाग में 700 मीटर लंबे सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा। करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह ट्रैक इसी सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है।नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यह आधुनिक ट्रैक मॉर्निंग वाॅक, रनिंग और एक्सरसाइज करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। खासतौर से एथलेटिक्स खिलाड़ियों को इससे प्रशिक्षण और प्रतियोगिता अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। वर्तमान में सोनकपुर स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक न होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कंपनी बाग में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में अकसर बुजुर्गों को मैदान में घूमने में दिक्कत होती थी। अब ट्रैक का निर्माण हो जाने से उन बुजुर्गों को भी सुबह के समय सैर करने में मुश्किल स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम इस परियोजना पर करीब 30 लाख रुपये खर्च कर रहा है। ट्रैक बिछाने का काम तेजी से जारी है और नगर निगम ने इसे इसी सप्ताह पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि यह पहल न केवल खेल को बढ़ावा देगी बल्कि नागरिकों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण कार्य में ऐसे मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है जो बारिश और गर्मी दोनों मौसम में उपयोग के योग्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed