{"_id":"67f056c90bf3a8127d0389a4","slug":"constitution-literature-park-is-ready-dr-ambedkars-statue-is-installed-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-615912-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संविधान-साहित्य पार्क तैयार, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संविधान-साहित्य पार्क तैयार, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी की ओर से बुद्धि विहार में बनवाए गए संविधान-साहित्य पार्क में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। पार्क में एलईडी स्क्रीन और हाईटेक साउंड सिस्टम के माध्यम से लोगों को संविधान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
संविधान पार्क के मुख्य द्वार पर दो शेरों की मूर्ति लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के बैंक ग्राउंड में सत्यमेव जयते बड़े अक्षरों में अंकित है। इसके दोनों तरफ दो शेरों को दौड़ते हुए दिखाया गया है। परिसर में नंदी की बैठी हुई प्रतिमा और दो वाॅल पर चित्र अंकित किए गए हैं। संविधान के अशोक चक्र को भी अलग-अलगढंग से दर्शाया गया है। अशोक स्तंभ की भी स्थापना की गई है। एक वॉल पर चित्र के साथ मौलिक कर्तव्य भी लिखे गए हैं। साढ़े नौ करोड़ की लागत से पार्क को स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया गया है।
-- -- -- -- -- --
साहित्यकारों के भी होंगे दर्शन
संविधान-साहित्य पार्क में आने वाले पर्यटकों को देश के मूर्धन्य साहित्यकारों मुंशी प्रेमचंद्र, अमृता प्रीतम, दुष्यंत कुमार, जिगर मुरादाबादी, हुल्लड़ मुरादाबादी सहित मंडल के जाने-माने साहित्यकारों की स्मृतियां दिखाई देंगी। संविधान पार्क में युवतियों के लिए बुक कैफे भी बनाया गया है। कैफे का नाम अंबर दिया गया है। यहां पढ़ने के लिए किताबें और चाय की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जिले के लोगों के लिए यह पार्क काफी आकर्षक और ज्ञानपरक होगा। संविधान के बारे में देश की युवा पीढ़ी को जानकारी मिलेगी। साथ ही साहित्यकारों को देखकर साहित्य के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त