फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constable recruitment exam will be held at 26 centers from today

Moradabad News: आज से 26 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Constable recruitment exam will be held at 26 centers from today
मुरादाबाद। शहर में 26 केंद्रों पर शुक्रवार से सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। पांच दिन चलने वाली इस परीक्षा की प्रत्येक पाली में 11 हजार 712 परीक्षार्थी बैठेंगे। पिछली भर्तियों में हुई गड़बड़ी से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं। वहीं परीक्षा के लिए देर रात तक शहर में बसों, ट्रेनों व निजी वाहनों से अभ्यर्थी पहुंचते रहे। इसके कारण रेलवे स्टेशन पर बस अड्डे पर भीड़ रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए फरवरी माह में परीक्षा कराई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। तब मुरादाबाद में 56 केंद्र बनाए गए थे और दो दिन परीक्षा चली थी। अब 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को परीक्षा दो पाली में होगी। सुबह की पाली 10 से दो बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

शहर में पांच दिन में 1 लाख 17 हजार 120 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 11 हजार 712 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस और आधार वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा सीओ स्तर के अधिकारी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी चेक करते रहेंगे। डीएम अनुज कुमार सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चेक कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

परीक्षा केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे पैनी नजर
सिपाही भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ये पुलिसकर्मी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां पुलिसकर्मी बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में सही जानकारी देंगे। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर, सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं। चारों अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे और लगातार चेकिंग करेंगे।

शहर में 26 परीक्षा केंद्रों पर 534 पुलिस कर्मी तैनात
- चार सीओ
- 27 इंस्पेक्टर
- 73 सब इंस्पेक्टर
- 08 महिला सब इंस्पेक्टर
- 318 हेड कांस्टेबल व सिपाही
- 102 महिला सिपाही


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अगर किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल अंतिल, एसएसपी

------------

शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन
परीक्षा के कारण सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा छूटने के बाद अगर शहर में जाम लगता है तो रोडवेज की बसों को भी बाहर ही रोका जा सकता है। इसके अलावा एसपी यातायात ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि ऑटो, रिक्शा चालक किसी अभ्यर्थी से तय किराये से अधिक न वसूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed