फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constable Recruitment Exam: Solver from Bihar caught in Moradabad, had gone centergive paper instead of candid

सिपाही भर्ती परीक्षा: मुरादाबाद में पकड़ा गया बिहार का सॉल्वर, अभ्यर्थी की जगह पेपर देने पहुंचा था केंद्र

Sat, 17 Feb 2024 08:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 08:18 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मुरादाबाद में बिहार के सॉल्वर को पकड़ा गया है। वह स्थानीय अभ्यर्थी का पेपर देने के लिए केंद्र में पहुंचा था। उससे मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पाली में 50432 परीक्षार्थी परीक्षा देकर सेंटरों से बाहर निकले।

विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Solver from Bihar caught in Moradabad, had gone centergive paper instead of candid
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान बिहार का सॉल्वर दबोच लिया। शक होने पर बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया। इसमें फेल होने पर कक्ष निरीक्षक ने पुलिस बुला ली। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पकड़ा गए आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह ठाकुरद्वारा के गांव निवासी एक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुरादाबाद के 54 केंद्रों पर शनिवार को दो पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सिपाही भर्ती परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। इसका नतीजा रहा है कि पहली पाली में 898 और दूसरी पाली में 978 अभ्यर्थी गायब रहे। दोनों पाली में 50432 परीक्षार्थी बड़ी उत्साह और जोश के साथ परीक्षा देकर सेंटरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के 10 थाना क्षेत्रों में बनाए गए 54 सेंटरों को एक जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हुई। इसके लिए परीक्षार्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के आस पास जुटने शुरू हो गए थे। पुलिस कर्मी और परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी भी समय से पहले ही पहुंच चुके थे।

हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई गई थी। प्रत्येक सेंटर पर एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा, तीन सिपाही, एक महिला सिपाही की तैनाती की गई थी। एक दरोगा और एक सिपाही सीसीटीवी कैमरों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी करते रहे तो इंस्पेक्टर और एक सिपाही कक्ष में तैनात रहे।

इनके अलावा एक सिपाही और एक महिला सिपाही के साथ दरोगा गेट पर मुस्तैद रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखे थे। इसके अलावा सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे और संदिग्ध देखने वाले लोगों से टोकाटाकी करते रहे।

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पहली पाली में 25176 अभ्यर्थी में से 898 से परीक्षा नहीं दी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में 978 अभ्यर्थी ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी को गेट पर बायो मैट्रिक के पास ही एंट्री दी गई थी।


इस दौरान सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। जिससे कोई मोबाइल या डिवाइस सक्रिय न रह सके। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर इंस्पेक्टर, दरोगा, चार सिपाही तैनात किए गए थे। अभ्यर्थी के लिए पेन, आईडी और प्रवेश पत्र ही ले जाना दिया गया बाकी सभी सामान गेट पर ही रुकवा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed