{"_id":"679d29f8f72f4df9050d01bc","slug":"constable-raped-a-minor-and-also-made-an-obscene-video-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-573666-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सिपाही ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सिपाही ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सीतापुर में तैनात सिपाही मोनू आर्य के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह नाबालिग थी तब सिपाही ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के साथ ही पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि भगतपुर के मिलक मेवाती गांव निवासी मोनू आर्य यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर में है। छह साल पहले सिपाही का उसके घर आना-जाना था। उस वक्त पीड़िता नाबालिग थी। सात जुलाई 2019 की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर शांत करा दिया। पीड़िता जब बालिग हो गई और शादी की बात कही तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसकी शिकायत आरोपी की बहन और भाई से की तो उन्होंने शादी कराने का आश्वासन दिया लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि दो माह पहले आरोपी मोनू सीतापुर से उसके घर आया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से भी इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के परिवार को दिया पांच लाख का लालच
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उसने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो आरोपी और उसके परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर आरोपी और उसके परिजनों ने पंचायत कराई। जिसमें आरोपी, उसके भाई, बहन, माता-पिता ने गांव के अन्य लोगों के जरिये पांच लाख रुपये पीड़िता के परिवार को देने का लालच दिया। हालांकि, पीड़िता और उसके परिवार ने रुपये लेने से इन्कार कर दिया और रिपोर्ट दर्ज करा दी।