फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   constable positive who marked hotspot area

हॉटस्पॉट एरिया का सीमांकन करने वाला सिपाही खुद संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
constable positive who marked hotspot area
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में कोरोना संक्रमण फैलने से हड़कंप मचा है। चार दिन के भीतर दारोगा समेत छह पुलिस कर्मी पॉजिटिव आ चुके हैं। पुलिस कर्मी अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी देते हैं। संक्रमितों में एसएसपी कार्यालय स्थित कोविड 19 सेल में तैनात सिपाही भी पॉजिटिव आया है। संक्रमित सिपाही कोरोना मरीज मिलने पर कल तक हॉटस्पॉट एरिया का सीमांकन करता था। सीमांकन करते हुए खुद ही संक्रमण की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

संक्रमित सिपाहियों ने बताया कि पुलिस लाइन में कोरोना की दहशत बनी है। अलग-अलग बैरिकों में घर-परिवार से दूर दर्जनों पुलिस कर्मी रहते हैं। एक-एक बैरिक में 10-10 से अधिक बेड लगे हैं। इनके बीच की दूरी काफी कम है। चार दिन पहले एक सिपाही के संक्रमित आने के बाद से पुलिस कर्मियों के लिए अतिरिक्त शौचालय खोले गए हैं। लेकिन पुलिस कर्मियों की संख्या के हिसाब से काफी कम है। बैरिकों में सैनिटाइजेशन भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 सेल में 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में 20 पुलिस कर्मी ड्यूटी देते हैं। शुक्रवार को संक्रमित आया सिपाही दिन की शिफ्ट में था। गुरुवार रात 10 बजे तक साथी पुलिस कर्मियों के साथ उसने ड्यूटी की थी। सिपाही ने बताया कि उसकी ड्यूटी हॉटस्पॉट एरिया के सीमांकन करने की थी। ड्यूटी सेल में लगी थी, लेकिन कई बार फील्ड में भी जाना पड़ता था। अभियोजन कार्यालय का संक्रमित सिपाही पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों से लेकर कोर्ट में डाक पहुंचाता था। दोनों सिपाहियों के संक्रमित आने से हड़कंप मचा है। इनके साथ ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटीन करने के बाद एसएसपी कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। कार्यालय अब सोमवार को खुलेगा। नारी निकेतन कार्यालय में तैनात संक्रमित दारोगा भी अफसरों से मिलने के अलावा विवेचना के सिलसिले में कोर्ट भी आता जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed