फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   constable found corona positive in moradabad

सिपाही निकला कारोनो पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
constable found corona positive in moradabad
मुरादाबाद। नागफनी थाने का एक सिपाही कोरोनो पॉजिटिव निकला तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। उसे क्वारंटीन सेंटर से निकालकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी बाकी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव सिपाही नागफनी थाने की बंगला गांव पुलिस चौकी पर तैनात है। 15 अप्रैल को नागफनी के नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया था। घटना के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव के परिजन व उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने गई थी। हमले में डाक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही सात महिलाएं समेत 17 आरोपी गिरफ्तार किए थे। पत्थरबाजी के पांच आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो नागफनी, कोतवाली, सिविल लाइंस, मैनाठेर और एसओजी के 73 पुलिस कर्मी क्वारंटीन किए गए। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट से पता चला कि गुलाब गौस भी कोरोना पॉजिटिव है। उसे क्वारंटीन सेंटर से निकालकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गुलाम गौस के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मी, परिजन और अन्य लोगों की सूची तैयार कर रही है। अब इन लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। कोतवाली सीओ राजेश कुमार ने बताया कि सिपाही बंगला गांव चौकी पर तैनात है। पत्थरबाजी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल तक छोड़ने में उसकी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed