फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constable beaten up in Moradabad for refusing to play Holi, case filed against two youths

वर्दी पर डाला हाथ: मुरादाबाद में होली खेलने से मना करने पर सिपाही को पीटा, दो युवकों के खिलाफ केस

Tue, 18 Mar 2025 11:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:48 AM IST
सार

होली के दिन फव्वारा चौक पर ड्यूटी कर रहे सिपाही से बाइक सवारों ने जबरन होली खेलने की कोशिश की। आरोप है कि मना करने पर मारपीट की गई। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Constable beaten up in Moradabad for refusing to play Holi, case filed against two youths
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक पर होली वाले दिन ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस के सिपाही के साथ बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। आरोपी जबरन सिपाही के साथ होली खेल रहे थे। उसने मना किया तो युवकों ने मारपीट की और वीडियो  भी लिया, जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के सिपाही इंद्रजीत ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर में बताया कि होली वाले दिन वह फव्वारा चौक अपने साथी पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी पर कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने सिपाहियों से जबरन होली खेलने की कोशिश की। सिपाहियों ने होली खेलने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इस मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 20 सेकेंड और 50 सेकेंड के वीडियो सामने आने पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों आरोपी मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले वाले हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को जबरन रंग लगाया, विरोध पर पति को पीटा
कटघर क्षेत्र में एक महिला को चार युवकों ने जबरन रंग लगा दिया। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कटघर क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च को होली पर वह पत्नी और बच्चों को लेकर छोटे भाई के घर जा रहा था। गोविंद नगर में रास्ते में अजय सैनी, सेनटी, प्रदीप सक्सेना और एक अन्य युवक मिल गए।

आरोप है कि चारों ने जबरन बाइक रुकवा ली। इसके बाद उन्होंने युवक की पत्नी को जबरन रंग लगा दिया। युवक का कहना है कि उसने इसका विरोध किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर मौके पर लोग जुट गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed