फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Conspiracy to overturn train exposed, electric pole stolen, thrown on track after seeing train coming

ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा: चोरी कर ले जा रहे थे बिजली का खंभा, रेल आती देख ट्रैक पर फेंक गए नशेड़ी

Sun, 22 Sep 2024 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 06:04 PM IST
सार

रामपुर जिले के बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर बिजली का खंभा रखने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पोल को चोरी कर ले जा रहे थे। इस बीच ट्रेन आ जाने से वह उसे छोड़कर फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नशे के आदी है। 

विज्ञापन
Conspiracy to overturn train exposed, electric pole stolen, thrown on track after seeing train coming
बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर खंभा रखने के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनी जन शताब्दी ट्रेन को पलटाने की साजिश में राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने दावा किया है कि नशे के लिए दोनों बिजली का खंभा चोरी कर ले जा रहे थे। इस बीच ट्रेन आने के कारण आरोपी खंभा ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकले। जीआरपी ने किसी तरह की साजिश होने से भी इनकार किया है। 

विज्ञापन


बुधवार तड़के देहरादून से काठगोदाम जा रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पहले ट्रैक पर लोहे का खंभा देखा। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। खंभा हटाने के बाद वह ट्रेन लेकर रुद्रपुर स्टेशन पहुंचा। उसकी घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन


इससे रेलवे अफसरों के साथ जीआरपी व पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई थी। पुलिस-प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जीआरपी व आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दो आरोपी खंभा हटाते दिखाई दिए। इसके बाद तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जगह-जगह दबिश थी। रविवार को जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ लिया। जीआरपी के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में बिलासपुर थाने के मलिक फार्म निवासी सन्नी ऊर्फ सनिया ऊर्फ संदीप चौहान पुत्र तेजपाल और बिलासपुर के ही सोढ़ी कॉलोनी निवासी विजेंद्र ऊर्फ टिंकू हैं।


बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। नशे के लिए चोरी भी किया करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात को दोनों रेलवे स्टेशन के पास पड़े लोहे का पोल चोरी करने के लिए गए थे। पटरियों से होकर वह लोग गुजर ही रहे थे कि अचानक से नैनी जन शताब्दी ट्रेन आ गई। इसके बाद वह 35 किलो के खंभे को ट्रैक पर फेंक भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed