फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Conspiracy to defraud the government with the help of AI

Moradabad News: एआई की मदद से सरकार को चूना लगाने की साजिश, अस्पतालों पर कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to defraud the government with the help of AI
मुरादाबाद। एआई का इस्तेमाल कर सरकार को चूना लगाने की साजिश कर रहे पाकबड़ा के मिशन अस्पताल की आयुष्मान सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। साथ ही बुखार के मरीजों को आईसीयू में भर्ती दिखाकर फर्जी बिल क्लेम करने वाले बरुआ अस्पताल की आयुष्मान सेवाओं पर रोक लगाई गई है। अब ये अस्पताल किसी मरीज को आयुष्मान के तहत भर्ती नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर आयुष्मान भारत योजना की जिम्मेदारी संभाल रही संस्था सांची ने यह कार्रवाई की है। अब जांच के बाद सीएमओ स्तर से इन अस्पतालों को पैनल से हटाया जा सकता है। पाकबड़ा के मिशन अस्पताल में एआई के जरिये मरीजों के सर्जरी के समय के फर्जी फोटो तैयार कर बिल क्लेम के साथ भेजे जा रहे थे। जबकि उन मरीजों की सर्जरी वास्तव में हुई ही नहीं थी। प्रदेश से जांच के आदेश मिलने के बाद सीएमओ ने अस्पताल में पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। अस्पताल की 300 फाइलें जब्त कर ली गईं। अब जांच पड़ताल चल रही हैं। इसी तरह खुशहालपुर स्थित बरुआ अस्पताल की फाइलें भी तलब की गई हैं। दोनों के मामले में सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह खुद जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन मरीजों की सर्जरी दिखाई गई है या जिनके बिल क्लेम किए गए हैं, उनसे फोन पर बात की जा रही है।
विज्ञापन


अस्पतालों के दो माह पुराने बिलों का नहीं होगा भुगतान
सांची ने अस्पतालों की आयुष्मान सेवाएं निलंबित करने के साथ ही आयुष्मान के तहत क्लेम किए गए बिलों के भुगतान पर भी रोक लगा दी है। दो माह पहले से लेकर अब तक के बिलों को कोई भुगतान अस्पतालों को नहीं किया जाएगा। सीएमओ स्तर से जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई भी की जाएगी। चर्चाएं यह भी हैं कि खुशहालपुर स्थित अस्पताल की आयुष्मान सेवाओं के निलंबन का पत्र पहले ही सीएमओ कार्यालय में भेजा गया था लेकिन अधिकारियों तक नहीं पहुंचा। इसे लेकर कुछ कर्मचारियों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मिशन व बरुआ अस्पतालों की फाइलों को मैं स्वयं पढ़ रहा हूं। हर बिंदु पर खुद पड़ताल कर रहा हूं। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी। गड़बड़ी पर कार्रवाई होने में देर नहीं लगेगी। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article