फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Conspiracy overturn train again in UP: 7 meter long telephone pole placed track, Naini Express halted 15 min

UP में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश: ट्रैक पर रखा टेलीफोन का खंभा, पढ़ें प्रदेश में कब-कब हुई ये खौफनाक कोशिश

Thu, 19 Sep 2024 07:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में ट्रेनों को पलटाने की लगातार साजिश रची जा रही है। कानपुर, गाजीपुर और अलीगढ़ के बाद रामपुर जिले में ऐसी ही घटना सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर टेलीफोन का खंभा रखकर नैनी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई। पुलिस और आरपीएफ ने माैके पर पहुंच मुआयना किया।

विज्ञापन
Conspiracy overturn train again in UP: 7 meter long telephone pole placed track, Naini Express halted 15 min
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ट्रेन पलटाने की साजिश लगातार जारी है। अब बुधवार रात को रामपुर के बिलासपुर में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। यहां ट्रैक पर सात मीटर लंबा लोहे का खंभा रख दिया गया। जिससे की नैनी जनशताब्दी ट्रेन को नुकसान पहुंचे।

विज्ञापन


देहरादून से काठगोदाम जा रही रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को ट्रैक पर रोक दिया। इसके बाद खंभे को हटाकर अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद रात में ही रामपुर के एसपी विद्यासागर, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। पुलिस ने रेलवे की पटरी के पास पड़ा टेलीफोन का एक पुराना खंभा बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Conspiracy overturn train again in UP: 7 meter long telephone pole placed track, Naini Express halted 15 min
Ghazipur Train - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में भी रची गई साजिश 

इससे दो दिन पहले यूपी के गाजीपुर सिटी स्टेशन के पास इस प्रकार की साजिश रची गई थी। साजिशकर्ताओं ने गेट नंबर 27-28 के बीच रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रख दिया था। इससे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस टकरा गई थी। हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे की थी।

इतना ही नहीं, इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी लकड़ी से इंजन टकरा गया। जिससे इंजन में फंसकर लकड़ी का बोटा घिसटते हुए करीब 400 मीटर आगे तक गया। इस दौरान 6 पेन्ड्राल क्लिप अलग-अलग दूरी पर रगड़ से निकल गए। वहीं, ट्रेन का इंजन भी फेल हो गया। जांच में लगीं एजेंसियां और पुलिस इसे साजिश, चुनौती या शरारत मानकर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही हैं।

Conspiracy overturn train again in UP: 7 meter long telephone pole placed track, Naini Express halted 15 min
Ghazipur Train - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में ट्रैक पर रखा सिलिंडर 

नवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) रविवार रात पलटने से बच गई। ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच तेज रफ्तार ट्रेन जब सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई।

इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे व आरपीएफ अधिकारियों को घटनास्थल से सिलिंडर के अलावा कांच की बोतल, माचिस और एक संदिग्ध झोला मिला है। झोले में बारूद जैसी कोई सामग्री थी, वहीं बोतल में संदिग्ध तरल पदार्थ था, जिसकी जांच की जा रही है। 

Conspiracy overturn train again in UP: 7 meter long telephone pole placed track, Naini Express halted 15 min
Ghazipur Train - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में मालगाड़ी पलटाने का था प्लान

अलीगढ़ जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र में बीस अगस्त की सुबह तालसपुर गांव के पास थर्ड लाइन पर (मालभाड़ा गलियारा) बाइक का रिम रखकर मालगाड़ी को गिराने की साजिश की गई। गनीमत कि कि मालगाड़ी की स्पीड कम थी और रिम जैसे ही इंजन से टकराया चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया।

इत्तला पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मालभाड़ा गलियारा के परियोजना प्रबंधक ने किसी साजिश की आशंका जताते हुए रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Conspiracy overturn train again in UP: 7 meter long telephone pole placed track, Naini Express halted 15 min
Ghazipur Train - फोटो : अमर उजाला

साजिशों के बाद आरपीएफ ने ट्रैक पर गश्त बढ़ाई

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ट्रेन पलटाने की साजिश की घटनाओं के बाद रेलवे के अधिकारियों ने रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। इसके लिए रेल लाइनों पर रेलवे पुलिस बस की गश्त बढ़ाई गई है। रात में भी लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। मुरादाबाद आरपीएफ के साथ मेरठ आरपीएफ ने भी रेल ट्रैक पर गश्त और सतर्कता बढ़ा दी है।

Conspiracy overturn train again in UP: 7 meter long telephone pole placed track, Naini Express halted 15 min
train accident - फोटो : amar ujala

मेरठ आरपीएफ का क्षेत्र नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकौती तक है। मेरठ-खुर्जा रेल मार्ग पर उनका क्षेत्र नूरनगर स्टेशन से पहले तक है। मेरठ आरपीएफ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो-दो कर्मचारियों की टीमें बनाकर निगरानी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed