फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Consolidation of one village in the district is complete, it is still going on in 43 villages.

Moradabad News: जिले में एक गांव की चकबंदी पूरी, 43 गांवों में अभी चल रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Consolidation of one village in the district is complete, it is still going on in 43 villages.
मुरादाबाद। जिले में ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पीपली अहीर की चकबंदी पूरी हो गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अभी जिले में 43 गांवों में चकबंदी का काम चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के सदर तहसील क्षेत्र के 20 गांवों में चकबंदी का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार ठाकुरद्वारा के 21 गांव, कांठ तहसील क्षेत्र के तीन गांवों और बिलारी तहसील क्षेत्र के एक गांव जैतिया फिरोजपुर में चकबंदी जारी है। इस बारे में चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव पीपली अहीर ऐहतमाली के 51 हेक्टेयर क्षेत्रफल की चकबंदी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने चकबंदी पूरी होने की रिपोर्ट शासन को एक दिन पहले भेज दी है। इस गांव में चकबंदी का कार्य मार्च 2024 से चल रहा था। इसी प्रकार फरीदनगर ऐहतमाली गांव में जून तक चकबंदी का कार्य पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक माह से गांवों में चौपाल लगाने का कार्य चल रहा है। गांवों में शिकायतें मिलने के बाद उनका निस्तारण करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed