फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Consent letters taken from farmers for expansion of airport

Moradabad News: एयरपोर्ट के विस्तार के लिए किसानों से लिए गए सहमतिपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Consent letters taken from farmers for expansion of airport
मुरादाबाद। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए मूंढापांडे में किसानों से सहमतिपत्र लिए जा रहे हैं। एयरपोर्ट से सटे भदासना गांव में 2200 किसानों की 500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इनमें से 100 किसानों ने सहमतिपत्र दे दिए हैं। जिला प्रशासन इस प्रक्रिया को तेज कर रहा है। अन्य किसानों से भी जल्द सहमतिपत्र देने की अपील की है।
विज्ञापन

1250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 29 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट तैयार किया गया है। यहां एक टर्मिनल है और 19 सीटर विमानों के उड़ान भरने की अनुमति डीजीसीए की ओर से मिली है। भविष्य में 500 एकड़ जमीन पर एक और टर्मिनल बनाकर व रनवे का विस्तार कर 84 सीटर विमान उड़ाने की योजना है। अब तक फ्यूल स्टेशन न बन पाने के कारण यहां से उड़ानें शुरू नहीं हो सकी हैं। एचपीसीएल कंपनी ने शनिवार को हवाई अड्डे का दौरा किया और फ्यूल स्टेशन के लिए चिह्नित जमीन का सर्वे किया। दस्तावेज तैयार करने के बाद कंपनी डीजीसीए कार्यालय में आवेदन करेगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद फ्यूल स्टेशन का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विमानन कंपनी का दावा, ईंधन मिलने के बाद 15 दिन लगेंगे
विमानन सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग के अधिकारियों का कहना है कि फ्यूल स्टेशन बनने के बाद उड़ान शुरू करने में 15 दिन का समय लगेगा। विमान, पायलट आदि सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। अब देरी सिर्फ फ्यूल स्टेशन न होने की वजह से हो रही है। एएआई की ओर से तैनात एयरपोर्ट मैनेजर श्याम सुंदर महला ने बताया कि हाल ही में कमिश्नर के साथ बैठक से पहले फ्लाई बिग व एचपीसीएल कंपनियों से बात की गई थी। एचपीसीएल कंपनी जल्द फ्यूल स्टेशन बनाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जमीन अधिग्रहण से पहले किसानों से सहमतिपत्र लिए जा रहे हैं। 2200 किसानों में से 100 से सहमति मिल गई है। अन्य किसानों से जल्द से जल्द सहमति देने की अपील की गई है, जिससे एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। - जितेंद्र वीरवाल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article