{"_id":"615e004a8ebc3e0ec62a4276","slug":"congressmen-who-reached-kotwali-said-arrest-us-city-news-mbd405264729","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी बोले हमें गिरफ्तार करो, पुलिस ने कहा नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी बोले हमें गिरफ्तार करो, पुलिस ने कहा नहीं करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लखीमपुर खीरी घटना के बाद देशभर में शुरू हुई राजनीति का असर मुरादाबाद तक पहुंच गया। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए यहां भी कांग्रेसी पद्रर्शन करते हुए कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि हमें गिरफ्तार करें, मगर पुलिस ने गिरफ्तारी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेसी ज्ञापन देकर चले गए।
कांग्रेस में उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मुरादाबाद में भी कांग्रेसियों में गुस्सा है। कांग्रेस जिला व महानगर कार्यालय पर बुधवार सुबह से ही कांग्रेसी जुटने शुरू हो गए थे। सुबह करीब 11 बजे गुरहट्ठी से जिला इकाई और चौमुखपुल से महानगर इकाई के कार्यकर्ता कोतवाली के लिए रवाना हुए। कोतवाली में पहुंचकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यहां कांग्रेसी पुलिस कर्मियों से बोले कि हमें गिरफ्तार कीजिए, मगर पुलिस ने गिरफ्तारी करने से साफ इंकार कर दिया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने बताया कि कोतवाली में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। यहां करीब तीन घंटे तक सभी को हिरासत मे रखा गया। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। ज्ञापन देने के बाद पद्रर्शन करने वाले लोग वापस चले गए थे।