फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congressmen clashed again, the state president left the meeting

Moradabad News: फिर कांग्रेसियों में नोकझोंक, बैठक छोड़ चले गए प्रदेश अध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Congressmen clashed again, the state president left the meeting
मुरादाबाद। यूपी में अपने खोए जनाधार की तलाश में जुटी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलल खाबरी के सामने कांग्रेसियों में फिर नोकझोंक हो गई। इससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी बैठक बीच मेंं छोड़कर चले गए। इससे पहले बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता के बीच नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष पश्चिमी यूपी नसीमुद्दीन सिद्दीकी शुक्रवार को सर्किट हाउस में पदाधिकारियोंं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने आने वाले लोकसभा 2024 चुनाव का समीकरण और रूपरेखा जानी। लोकसभा चुनाव में क्या रणनीति होनी चाहिए, इस संबंध में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनकी मंशा जानी।
विज्ञापन


पूर्व जिला महासचिव आफताब चौधरी ने कहा कि पूर्व में बीजेपी के नेता हमारे प्रभारी को खरीद लेते हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। इसे पार्टी को खत्म करना चाहिए। इस बीच कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष अहसान चौधरी ने सौलत अली पर चुनाव नहीं लड़वाने और बीजेपी का साथ देने का आरोप लगाया। जिससे मामला गरम हो गया। जिसपर सौलत अली ने अहसान चौधरी पर चुनाव में 40 बस्ते बेचने और पार्टी को चुनाव हरवाने का आरोप लगाया। जिसे लेकर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। जिसपर नसीमुद्दीन सिद्दीकी भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरी मीटिंग छोड़ वह प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चले गए। दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक फूलकुंवर, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, हाजी रिजवान कुरैशी, अशरफ अली, राजेश पाल, अजय सारस्वत सोनी, देशराज शर्मा, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed