फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congressmen clash in front of National Secretary, scuffle

राष्ट्रीय सचिव के सामने भिड़े कांग्रेसी, धक्कामुक्की-मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen clash in front of National Secretary, scuffle
मुरादाबाद। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेसियों के दो गुट भिड़ गए। अमरोहा गेट के पास जुलूस आगे निकालने को लेकर दो गुटों में नोकझोंक हो गई। दूसरे नेताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में राष्ट्रीय सचिव के सामने दोनों गुटों में धक्कामुक्की और मारपीट हो गई। जमकर लात घूंसे चले। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों ने मारपीट से इनकार किया है।
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसियों का प्रदर्शन प्रस्तावित था। जिला और महानगर कमेटी की अगुवाई में जीआईसी चौराहे से जुलूस निकाला गया। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी ने भूड़े के चौराहे से जुलूस निकाला। एक साथ दोनों जुलूस अमरोहा गेट पर पहुंचे। जहां गाड़ी को आगे पीछे करने को लेकर कार्यकर्ताओं में तू-तू मैं-मैं हो गई। नोकझोंक और धक्कामुक्की होने लगी। नौबत हाथपाई की आ गई। किसी तरह दूसरे नेताओं दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और पूर्व महानगर अध्यक्ष में भी बहसबाजी हुई। बाद में दोनों गुट राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के साथ कचहरी रोड स्थित होटल पर पहुंचे। जहां दोबारा दोनों गुट में विवाद हो गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष के गुट के लोगों ने एक युवक को राष्ट्रीय सचिव के सामने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान होटल परिसर में अफरातफरी मच गई। किसी तरह वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में दोनों गुट ने राष्ट्रीय सचिव के सामने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

अमरोहा गेट के पास जुलूस आगे पीछे होने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। कार्यकर्ताओं में नोकझोंक धक्कामुक्की हुई थी। मैंने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट जैसी बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- असलम खुर्शीद, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
अमरोहा गेट पर गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर एक युवक से मेरे समर्थकों की कुछ कहासुनी हो गई थी। जुलूस गुरहट्टी पहुंचा तो जिलाध्यक्ष ने मेरे समर्थकों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। जिसे लेकर मेरी उनसे बहस हो गई। बाद में विवाद करने वाला युवक होटल पर मिल गया। युवक ने मेरे समर्थकों को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से बचाया गया। युवक पार्टी कार्यकर्ता नहीं था। वह नशे की हालत में था।
- हाजी रिजवान कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed