फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress workers demonstrated against BJP, said- party accounts seized at behest of government

Moradabad: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा- सरकार के इशारे पर पार्टी के खाते किए सीज

Sat, 30 Mar 2024 07:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 07:14 PM IST
सार

मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां सरकार के पक्ष में काम कर रही हैं। इसी के चलते पार्टी के खाते सीज कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
Congress workers demonstrated against BJP, said- party accounts seized at behest of government
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ कलक्ट्रेट पर शनिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए गए हैं। भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी के सामने आर्थिक रूकावटें डालकर लोकतंत्र को कलंकित कर रही है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी और इनकम टैक्स के माध्यम से विपक्ष के बीच आतंक फैला रही है। आयकर ने कांग्रेस के खातों से पहले 136 करोड़ रुपये आयकर जबरदस्ती वसूला।
विज्ञापन


इसके बाद पिछले सात सालों का रिटर्न निकलवाकर लगभग 1900 करोड़ का जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस दे दिया। चुनाव के इस दौर में आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। ये कार्य भाजपा के इशारे पर हो रहे हैं। भाजपा विपक्ष विहीन राजनीति करने की कोशिश कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए एसीएम प्रीति सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार के इशारों पर की गई कार्यवाहियों को तत्काल रुकवाने की मांग की है।


इस दौरान पीसीसी अनूप दुबे, अजय सारस्वत सोनी, अमीरुल हसन जाफरी, विवेक गुप्ता, अकरम खां, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, श्याम बाबू वाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, शिशुपाल जाटव, इरशाद हुसैन, अनुराग शर्मा, मोहतशीम मुख्तार, गौरव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed