फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leaders accused of occupying shop in Moradabad, complaint to police

video viral: मुरादाबाद में महिलाएं सड़क पर चिल्लाती रहीं, कहा- कांग्रेस नेताओं ने दुकान पर कर लिया है कब्जा

Fri, 08 Sep 2023 12:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 12:27 PM IST
सार

मुरादाबाद में दो बहनों ने कांग्रेस नेता और उसके साथियों पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Congress leaders accused of occupying shop in Moradabad, complaint to police
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज चौराहे के पास रहने वाली दो बहनों ने कांग्रेस नेताओं पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दुकान पर कब्जे के दौरान की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


इसमें कांग्रेस नेता भी दिखाई दे रहे हैं। डिप्टी गंज चौराहा निवासी शाहीन और उसकी बहन परवीन ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनूप दुबे, शकील चौधरी, विपिन कुमार और जीतू ने उनकी दुकान पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद दोनों बहनें अपनी महिलाओं के साथ थाने पहुंच गई और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद का कहना है कि अनूप दुबे ने एक महिला के हिस्से की दुकान खरीदी है। दो बहनें इसका विरोध कर रही हैं। मैं तो अपने दोस्त की दुकान पर चाय पीने गया था। किसी ने दुकान पर कब्जा नहीं किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

डीआईजी बंगले के पास आवास में चोरी

सिविल लाइंस में डीआईजी बंगले के पास चोरों ने नगर निगम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश गौतम के आवास में चोरी कर ली। चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और सिलिंडर समेत अन्य सामान ले गए।



अविनाश का कहना है कि वह छुट्टी होने के कारण परिवार के साथ गाजियाबाद चले गए थे। पड़ोस में रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी ने खिड़की टूटी देखी तो घटना की जानकारी हो पाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed