फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   congress leader promod krishnam met with azajm family

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम आजम खां के परिवार से मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
congress leader promod krishnam met with azajm family
रामपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार एवं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बृहस्पतिवार की शाम सपा के कद्दावर नेता आजम खां के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान वह वहां रोजा इफ्तार में शामिल हुए और ईदी के रूप में उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आजम खां की पत्नी एवं पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा, बेटे एवं स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और बड़े बेटे अदीब से मुलाकात की। उनके साथ कई संत भी थे। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वह सीतापुर जेल में आजम खां से मिले थे, तभी उनके मन में भाव आया था कि बच्चों और परिवार से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज आजम साहब के परिवार के साथ कुछ समय रहकर ऐसा लगा कि जैसे अपने परिवार के साथ बैठा हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी आजम खां और उनके परिजनों से मुलाकात सियासत का हिस्सा नहीं है। बोले, मैं कोई सियासत करने नहीं आया हूं, सियासत के लिए पूरा मुल्क पड़ा है। हमारे मुल्क की रवायत, परंपरा, सभ्यता और संस्कृति है कि एक भाई तकलीफ में हो तो दूसरे भाई को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। आजम खां साहब के साथ जो जुल्म-ज्यादती हुई है, उनकी इंतेहा हो गई है। आजम खां का गुनाह क्या है, क्या ये गुनाह है कि उन्होंने विश्वविद्यालय बनवाया, सच बोलते हैं, हर किसी की खिदमत की, मुसलमान हैं या वो बेईमान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुल्क में जो अमन पसंद, सच्चाई का साथ देने वाले और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग हैं, वे सब आजम खां के साथ हमदर्दी रखते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि एक भाई की हैसियत से उनके तकलीफ में होने पर त्योहार में शामिल होने आया हूं। उनके संकट खत्म होने की दुआ करेंगे। आजम खां के परिवार को संतों की ईदी भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed