फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress district president tried to set himself on fire by pouring petrol in moradabad

यूपी: गांधी मूर्ति पर बैठने को लेकर भिड़े सपा-कांग्रेसी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की खुद को आग लगाने की कोशिश

Fri, 02 Oct 2020 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Oct 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Congress district president tried to set himself on fire by pouring petrol in moradabad
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने की खुद को आग लगाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना इलाके के कंपनी वाले स्थित गांधी मूर्ति पर दो अक्तूबर के मौके पर बैठने को लेकर सपा नेता और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। इस विवाद के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर को आग लगाने से बचा लिया। इसके बाद पुलिस विनोद गुंबर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष की आंखों में पेट्रोल के छींटें पहुंच गए हैं।  सिविल लाइन थाना प्रभारी नवल मारवा ने बताया कि विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed