{"_id":"688144039820d56d5f05bc5c","slug":"confectioner-dies-in-truck-collision-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108518-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक की टक्कर से हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक की टक्कर से हलवाई की मौत
Thu, 24 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में स्योंडारा रोड पर मनकूला गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई जितेंद्र सिंह (24) ग्राम ग्वारखेड़ा थाना बिलारी की मौत हो गई।
जितेंद्र सिंह बिलारी नगर में प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यवसायी की दुकान पर कई वर्ष से हलवाई का काम रहा था। बुधवार शाम वह दुकान मालिक से यह कहकर गया था कि वह संभल जिले के बेरनी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहा है।
मंदिर पर जल चढ़ाकर वापस बिलारी लौटते समय जैसे ही वह बाइक से सहसपुर स्योंडारा रोड पर मनकूला गांव के मोड़ पर पहुंचा तभी सहसपुर से स्योंडारा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जितेंद्र को रौंद दिया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से जितेंद्र को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया। यहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।