{"_id":"6a2dbf3008c754249204fd4b","slug":"compressor-ruptured-while-filling-gas-in-ac-death-of-mechanic-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-924524-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसी में गैस भरते समय कंप्रेसर फटा, मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसी में गैस भरते समय कंप्रेसर फटा, मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने घर की एसी में गैस भरते समय कंप्रेसर फट गया। जिसकी चपेट में आकर मैकेनिक मो. कैफ (25) बुरी तरह झुलस गया। परिजन मैकेनिक को जिला अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा इस्माइल रोड निवासी तौहीद का बेटा मो. कैफ एसी मैकेनिक था। शुक्रवार की शाम वह कॉल आने पर किसी का एसी ठीक करने गया था। रात करीब आठ बजे घर लौटा तो उसने देखा कि उसके घर का एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है। उसने चेक किया तो पता चला कि गैस खत्म हो गई है। इसके बाद वह गैस भरने लगा। इसी दौरान अचानक एसी का कंप्रेसर फट गया। मो. कैफ बुरी तरह झुलस गया।
इस हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर में तेज धमाका होने पर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। परिजन घायल मो. कैफ को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गलशहीद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने बिना कार्रवाई के ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने का था शौकीन
मुरादाबाद। असालतपुरा इस्लाइल रोड निवासी तौहीद का बड़ा बेटा मो. कैफ क्रिकेट खेलने का शौकीन था। मुरादाबाद के अलावा वह दूर-दराज के जिलों में क्रिकेट खेलने जाता था लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया। घर में सबसे बड़ा बेटा होने के कारण उस पर जिम्मेदारियां आ गई और उसने एसी का काम शुरू कर दिया था। करीब छह साल से वह एसी ठीक करने का काम कर रहा था। बीच-बीच में क्रिकेट खेलने जाता था। ब्यूरो