फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complete the construction of the university quickly and with quality

Moradabad News: गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करें यूनिवर्सिटी का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of the university quickly and with quality
मुरादाबाद। शासन से नामित नोडल अधिकारी रमेश चंद्र ने शनिवार को हरदासपुर स्थित निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी का दो घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ तेजी से काम करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी रविवार को भी विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने हरदासपुर स्थित निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी पहुंचने के बाद कुलपति आवास, एकेडमिक ब्लॉक, एडमिन बिल्डिंग, गर्ल्स हॉस्टल, बाॅयज हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता आरबी सिंह से निर्माण के बारे में पूछताछ की। साथ ही मैटेरियल की गुणवत्ता परखने और कार्य की अवधि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक नोडल अधिकारी ने यूनिवर्सिटी के प्रत्येक कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ तेजी से काम करते हुए समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने फाजिलपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने लखनऊ से आने के बाद शनिवार की दोपहर मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम पंचायत टहानायक स्थित जल जीवन मिशन के तहत निर्मित टंकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में भ्रमण कर टोटियों को चेक किया तो पानी की निकासी सही पाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed