फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaints regarding illegal encroachments must be resolved within three days: DM

तीन दिन के अंदर हो अवैध कब्जों की शिकायतों का निस्तारण : डीएम

Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Complaints regarding illegal encroachments must be resolved within three days: DM
कांठ। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों की मौजूदगी में 74 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने साफ कहा कि अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण तीन दिन के अंदर किया जाए।
विज्ञापन




संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, राजस्व, पूर्ति, समाज कल्याण, ग्राम विकास, नगर पंचायत, पुलिस, विकास, गन्ना, चिकित्सा, चकबंदी, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम अनुनय झा ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें दर्ज शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की जांच कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। मौके पर 74 में से राजस्व, गन्ना, समाज कल्याण, कृषि आदि से संबंधित 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान डीएम ने तहसील आए दिव्यांगजन से भी बात कर उसकी समस्या को सुना और संबंधितों को निर्देश दिए। समाधान दिवस में जॉइंट मजिस्ट्रेट/बीडीओ छजलैट आईएएस शक्ति दुबे, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, कांठ की एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, सीओ सुनीता दहिया, नायब तहसीलदार छजलैट साक्षी यादव, नायब तहसीलदार कांठ सिद्धार्थ सक्सेना, डीसीओ रामकिशन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, एक्सईएन बिजली, ईओ कांठ रामेश्वर दयाल, एसडीओ बिजली सचिन रस्तौगी, एसएसआई सुभाष धनकड़, थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत, एडीओ पंचायत जबर सिंह, एडीओ अवनीत कुमार, एडीओ सतीश कुमार, बीएसए, बीईओ विकास कुमार आदि सहित स्थानीय व जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed