फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   complainant filed statement Against Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ेंगी मुश्किलें, शिकायतकर्ता ने दर्ज कराए बयान

Fri, 30 Nov 2018 05:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 30 Nov 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
complainant filed statement Against Sonakshi Sinha
बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा सहित सात लोगों के खिलाफ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले की सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीओ के समक्ष बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी के मालिक प्रमोद शर्मा  के सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ बयान दिए हैं और वीडियो भी दिखाई। 

सीओ कटघर ने बताया कि पिछले सप्ताह सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इस मामले में शिकायतकर्ता प्रमोद को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बयान में एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्रों में लिखे गए शब्दों को ही दोहराया है। अब इस मामले में प्रमोद से बैंक खाता नंबर मांगा गया है । जिससे कि बैंक से धनराशि के अदान प्रदान की पुष्टि की जा सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रमोद ने बयान में कहा  है कि दिल्ली में 30 सितंबर 2018 को इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। 

इसके लिए प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख  रुपये और उस रकम पर लगने वाली जीएसटी अदा करने का करार किया था।  

सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी ध्रूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया और  सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया कर  जून माह में करार किया था। इसकी पुष्टि  सोनाक्षी ने वीडियो वायरल कर कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। 

चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए: प्रमोद

प्रमोद ने सीओ को बताया कि 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी। इनमें से चार लाख सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। 

बाकी 33 लाख रुपये अभिषेक  की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे। सोनाक्षी और उनके साथ आने वाले स्टाफ के लिए फ्लाइट के टिकट, होटल में कमरे भी बुक कराए गए थे।

इसके बाद 30 सितंबर को सोनाक्षी सिन्हा नहीं आई तो कार्यक्रम में विवाद हो गया और मारपीट तक की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed