फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Committee formed to investigate salary irregularities involving 60 sanitation workers.

Moradabad News: 60 सफाईकर्मियों के वेतन में घपले की जांच के लिए कमेटी गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate salary irregularities involving 60 sanitation workers.
मुरादाबाद। संयुक्त विकास आयुक्त ने जिले के 60 सफाईकर्मियों के वेतन में हुए घपले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में एक समिति गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि विकासखंड छजलैट के 60 सफाईकमियों का वर्ष 2009-10,2010-11 का दो माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इस मामले में डीपीआरओ से शिकायत की गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मंडलायुक्त ने इस मामले की जांच कराने के लिए पत्र संयुक्त आयुक्त विकास विनय कुमार तिवारी को कार्रवाई के लिए भेज दिया। इस मामले में उपनिदेशक (पंचायत) स्तर से भी पत्र भेेजे गए लेकिन तीन माह से अधिक की अवधि व्यतीत हो जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। संयुक्त आयुक्त ने इस प्रकरण को अति गंभीर प्रकृति का मानते हुए त्वरित कार्यवाही करने का निर्णय लिया। इस मामले में संयुक्त आयुक्त ने जांच के लिए समिति गठित कर दी है। समिति में कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी डॉ. जयपाल सिंह (अध्यक्ष), लेखा परीक्षक अजय कुमार, लेखाकार बाबू अहमद शामिल हैं। कमेटी को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति गठित होने पर कर्मचारी संघ रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed