फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Colors of culture seen in Holi festival of Maharaja Agrasen Samaj

Moradabad News: महाराजा अग्रसेन समाज के होली उत्सव में दिखे संस्कृति के रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Colors of culture seen in Holi festival of Maharaja Agrasen Samaj
मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन समाज की ओर से भव्य होली उत्सव शनिवार को पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंच पर भारतीय संस्कृति के रंग देखने को मिले। वृंदावन से कलाकारों ने नाट्य व गायन की प्रस्तुति से समां बांध दिया। सबने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथि कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता व बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने दीप जलाकर व महाराजा अग्रसेन की आरती से किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल भी मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत समाज के अध्यक्ष सचिन सिंघल ने किया गया। गणेश वंदना के बाद वृंदावन के कलाकारों ने सखी री मोहे लागे वृंदावन नीको..., जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे आदि गीतों पर प्रस्तुति दी। बांके बिहारी जी की झांकी, मयूर नृत्य, युगल नृत्य, भगवान कृष्ण व गोपियों के स्वरूप का नृत्य लोगों के आकर्षण केंद्र रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लठमार होली एवं फूलों की होली का भी आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों के बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभाग किया और आकर्षक उपहार जीते। सेल्फी विद गेस्ट प्रतियोगिता में 40 से ज्यादा सेल्फी लेने वाले बच्चों को फोन भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन महाराजा अग्रसेन समाज के महामंत्री राकेश जिंदल ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार, संस्थापक अध्यक्ष सौरभ मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सबको गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजक महिला कार्यकारिणी की ओर से राधिका अग्रवाल, मोनिका मित्तल, राखी सिंघल, आशा जिंदल, सोनाली अग्रवाल, प्रियंका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंघल, रतन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल रहे। विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर आरके बसंल, विकास अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, डॉ. पुष्पेंद्र बंसल, मोनित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विवेक गोयल, अमित गोयल, वाईपी गुप्ता, सुधीर गुप्ता, नलिन अग्रवाल, सीए अजीत अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अमन अग्रवाल, गौरव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed