फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Colors and *gulal* filled the air as the Ganpati idol was given a divine ceremonial bath.

Moradabad News: उड़ा रंग-गुलाल, गणपति प्रतिमा को कराया दिव्य स्नान

Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Colors and *gulal* filled the air as the Ganpati idol was given a divine ceremonial bath.
फोटो 2,3 ठाकुरद्वारा नगर में गणेश महोत्सव संपन्न होने पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु संवाद
ठाकुरद्वारा। भव्य शोभायात्रा और बप्पा की प्रतिमा के दिव्य शाही स्नान के साथ खाकेश्वर मंदिर पर चल रहा गणेश महोत्सव संपन्न हो गया। रविवार को इस आयोजन से नगर का माहौल गणपतिमय बना रहा।
विज्ञापन


खाकेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकली। भगवान श्री गणेश की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा एसडीएच इंटर कॉलेज की पीछे वाली रोड, नगर पालिका, कोर्ट रोड, कमालपुरी चौराहा, शगुन तिराहा, बुध बाजार, पीपल टोला, बड़ा बाजार के रास्ते आगे बढ़ी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जबकि शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। वापस मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा को विराम दिया गया। इसके बाद मंदिर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को भव्य-दिव्य शाही स्नान कराया गया। साथ ही बप्पा से अगले वर्ष जल्दी पधारने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक अनुज कुमार शर्मा, लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान, अशोक कुमार गहलौत, अनुज सक्सेना एडवोकेट, हरिओम सक्सेना, राजेंद्र शर्मा, जतिन शर्मा, देवेंद्र सिंह, रितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed