फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   College administrators who had come to resolve issues returned without a meeting.

Moradabad News: समस्याओं के समाधान के लिए आए कॉलेज प्रबंधक बिना मुलाकात के लौटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
College administrators who had come to resolve issues returned without a meeting.
मुरादाबाद। परीक्षा परिणाम व प्रवेश आदि की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को विश्वविद्यालय कार्यालय आए स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अधिकारियों से बिना मुलाकात के लौटना पड़ा। पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने डेढ़ घंटे तक विश्वविद्यालय कार्यालय में इंतजार किया, लेकिन वहां किसी सक्षम अधिकारी से न होने की वजह से लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के सचिव अशोक यादव, मोहम्मद अकरम, वैभव यादव, शोभित शर्मा आदि विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंच गए थे। अशोक यादव ने बताया कि मंगलवार को मुलाकात करने के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों से पहले ही समय लिया गया था। उसी के अनुरूप वह विश्वविद्यालय कार्यालय आए थे। वह विश्वविद्यालय अधिकारियों से विभिन्न पाठ्यक्रमों के खराब परिणाम, नए शैक्षिक सत्र के लिए पंजीकरण में आ रही समस्याओं के अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर भेजे पत्र की कार्यवाही को जानने आदि के लिए मुलाकात करना चाहते थे। हमारा एक मुद्दा यह भी था कि उत्तर पुस्तिका देखने का अवसर सभी संकायों के विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। दोपहर तीन बजे से शाम पौने पांच बजे तक विश्वविद्यालय कार्यालय पर कोई भी सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं थे। इसके बाद जब अधिकारियों को कॉल की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचे तो लौटना पड़ा। इस दौरान अध्यक्ष अशोक चौधरी, सरदार जगजीत सिंह, राजदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed