फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Collectorate Premier League will start from May 10

Moradabad News: ऑक्शन पूरा, 10 मई से शुरू होगी कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Collectorate Premier League will start from May 10
मुरादाबाद। आईपीएल की तर्ज पर शहर में सीपीएल यानी कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। इसके लिए बुधवार को दिल्ली रोड स्थित होटल में खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ। मुकाबले 10 मई से रेलवे स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

विजेता को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार व उपविजेता को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेेट कर्मचारी यूनियन की ओर से यह टूर्नामेंट आयोजित होगा। सभी 10 टीमों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को ऑक्शन में 15-15 खिलाड़ी चुने। ऑक्शन में सीनियर खिलाड़ियों से लेकर अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया। यश व्यास, मोहम्मद कैफ आदि प्रतिभावान खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजीस ने अपने स्कवॉड में जगह दी है। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा। साथ ही सटीक निर्णय के लिए थर्ड अंपायर की सुविधा भी रहेगी। मुरादाबाद के अलावा अन्य जिलों के खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को ऑक्शन में कलक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन के जोनल सचिव नावेद सिद्दीकी, अध्यक्ष गोपी कृष्ण, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी आदि रहे। संचालन युवा खिलाड़ी श्रीकांत शर्मा ने किया।
विज्ञापन


ये रहेंगी सीपीएल की टीमें और उनके कप्तान
टीम का नाम कप्तान
कलक्ट्रेट क्रिकेट क्लब आर्यन जुयाल
भाव्या हॉस्पिटल पर्व सिंह
सेंसेज स्ट्राइकर्स आर्यन चौधरी
स्कॉलर डेन उवैस चौधरी
जेडबीएमएन जिया उर रहमान
एसआर वारियर्स प्रियांशु गौतम
एमएच वारियर्स कार्तिक सिद्धू
एएच ब्लास्टर्स आकिब अंसारी
अभिनंदन महिंद्रा अक्षु बाजवा
शंभू रॉकर्स गौरव डागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article