फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   collectorate become boxing ring

कलक्ट्रेट बना बाक्सिंग रिंग

Wed, 21 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
collectorate become boxing ring
राशन की दुकानों के आवंटन को लेकर कलेक्ट्रेट में हो रही मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
राशन की 46 दुकानों की लाटरी खुलने के दौरान मंगलवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जमकर घमासान हुआ। डीलर बनने के लिए दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसों के साथ कुर्सियां भी उठाकर फेंकी गईं। विवाद 10 दुकानों की लाटरी खुलने के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख वहां मौजूद एडीएम प्रशासन हॉल से बाहर निकल गए। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों गुटों को अलग कराया और दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


शहर की 44 और देहात की दो राशन की दुकानों के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में लाटरी खोली गई। चयनित आवेदकों को यहां बुलाया गया था। आवेदक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो कलक्ट्रेट परिसर में हुजूम लग गया। एडीएम प्रशासन की मौजूदगी में लाटरी खुलनी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू से ही हंगामेदार माहौल बन गया। जैसे-जैसे लाटरी खुलती गईं वहां का माहौल गरम होता गया। दस लाटरी खुलने के बाद दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। कुर्सियां उठा-उठा कर फेंकी गईं। वहां मौजूद एडीएम प्रशासन ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। बाद में एडीएम वहां से उठ कर चले गए।

एडीएम के उठते ही कलेक्ट्रेट सभागार में दो युवकों ने एक व्यक्ति को पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में युवकों ने उसे दौड़ा - दौड़ाकर पीटा और कलेक्ट्रेट सभागार से खींचकर बाहर ले आई। पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों के चंगुल से उसे बचाया।

पिटाई करने वाले युवकों का आरोप था कि उन्हाेंने उस व्यक्ति को राशन दुकान के दिलाने के लिए पैसे दिए थे। लेकिन वह न तो दुकान दिला रहा है और न ही पैसे लौटा रहा है। पुुलिस ने मौके से पकड़े दोनों युवकों को सिविल लाइंस थाने पहुंचा दिया।


घटना में घायल एक राशन डीलर इदरीस निवासी दीवान का बाजार अस्पताल में भर्ती है, उसका कहना है कि दूसरे पक्ष ने आवंटन कराने के नाम पर पैसे लिए थे। हंगामा शांत होने के बाद एडीएम प्रशासन सभागार में पहुंचे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान सभी दुकानों की लाटरी खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed