फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cocktail party in hostel

हॉस्टल में कॉकटेल पार्टी.. फिर हंगामा हो गया

Fri, 16 Dec 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
cocktail party in hostel
नशे में धुत शख्स
दिल्ली रोड स्थित एक उच्च शिक्षण संस्थान के हास्टल में बुधवार रात पहले स्टूडेंट्स ने कॉकटेल पार्टी की फिर आपस में ही भिड़ गए। तैश में आए एक छात्र ने शराब की बोतल तोड़कर उसे साथी स्टूडेंट के पेट में घोंपने की कोशिश की।
विज्ञापन


छात्र ने किसी तरह पेट तो बचा लिया लेकिन कांच की बोतल हाथ में घुसने की वजह से वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसे क्रिकेट स्टंप से भी पीटा। कॉकटेल पार्टी के बाद छात्र पर हमले से हास्टल में अफरातफरी मच गई। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायल छात्र के परिजनों ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। गाजियाबाद के प्रताप बिहार कालोनी के सेक्टर 12 निवासी इन्द्रजीत शर्मा पुत्र मनवीर सिंह शर्मा दिल्ली रोड स्थित एक संस्थान में पॉलिटेक्निक मेकेनिकल द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रजीत कैंपस में ही स्थित हॉस्टल के रूम नंबर 512 में साथी छात्रों विवेक भारती और रोबिन थापर के साथ रहता है। बुधवार को हॉस्टल में कुछ छात्रों ने कॉकटेल पार्टी की। इसके बाद स्टूडेंट्स में झगड़ा हो गया।

रात करीब डेढ़ बजे हॉस्टल में ही रहने वाला मॉस कम्युनिकेशन फाइनल ईयर का छात्र अमरीश कुमार झा पुत्र राना कुमार झा नशे की हालत में इंद्रजीत के रूम में पहुंचा। जहां उसने इंद्रजीत से मारपीट शुरू कर दी।

इंद्रजीत का आरोप है कि अमरीश झा ने उससे पैसों की मांग की और इंकार करने पर क्रिकेट स्टंप से उसके ऊपर हमला बोल दिया। उस वक्त इंद्रजीत को उसके रूम पार्टनर ने बचा लिया। लेकिन कुछ देर बाद अमरीश झा हाथ में शराब की टूटी बोतल लेकर दोबारा से इंद्रजीत के रूम में पहुंचा और उसके पेट में बोतल घोंपने की कोशिश की।

बचाव में इंद्रजीत ने हाथ आगे किया तो पेट तो बच गया लेकिन कांच की बोतल उसके हाथ में लग गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद बाकी स्टूडेंट्स ने अमरीश को पकड़ लिया और संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गुरुवार को इंद्रजीत के परिजनों ने पाकबड़ा थाने में आरोपी छात्र अमरीश कुमार झा निवासी भागलपुर (बिहार) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संस्थान ने भी आरोपी छात्र के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed