{"_id":"66ac2ab26cfc312e390a5fb6","slug":"coaching-centers-are-running-without-fire-noc-playing-with-the-safety-of-students-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-450614-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिना फायर एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटर, विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिना फायर एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटर, विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़
विज्ञापन
मुरादाबाद।
दिल्ली में कोचिंग इंस्टीट्यूट में हादसे के बाद मुरादाबाद में दमकल विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने शहर में चल रहे कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया, तो तमाम खामियां सामने आईं। इनमें विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए न तो कोई इंतजाम दिखाई दिए और न ही आग बुझाने के उपकरण मिले। शहर के पांच कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने को कहा गया है।
अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि चाणक्य, पैरामाउंट, परीक्षा गुरु, विजडम और वीएमसीसी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई तरह की खामियां पाई गईं। कोचिंग सेंटरों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। बिना फायर एनओसी के कोचिंग सेंटर चलते मिले।
कोचिंग सेंटरों में प्रवेश और निकासी के लिए एक ही गेट है। जिन सेंटरों में आग बुझाने वाले उपकरण लगे हैं, वह खराब हैं या फिर एक्सपायर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पांचों सेंटरों को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे दमकल विभाग से एनओसी लेने को कहा गया है। 15 दिन में व्यवस्था ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शहर के अन्य कोचिंग सेंटरों को भी शीघ्र ही निरीक्षण किया जाएगा।