फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   co bilari and so chajlaat failed in test

Moradabad News: एडीजी के टेस्ट में फेल हो गए छजलैट थानाध्यक्ष और सीओ बिलारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
co bilari and so chajlaat failed in test
मुरादाबाद। बरेली जोन के एडीजी राज कुमार के टेस्ट में बिलारी सीओ और छजलैट थाना प्रभारी फेल हो गए। रियलिटी चेक में दोनों अपने अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते नहीं पाए गए। एडीजी ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

एडीजी राजकुमार ने पूर्व में जोन के सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों, एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच सभी अपने अपने कार्यालयों मेें जनसुनवाई करें। उन्होंने ये भी चेतावनी दी थी कि वह रियलिटी चेक करेंगे। चेकिंग में कोई अनुपस्थित पाए गए तो स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को एडीजी ने जोन के सभी नौ जिले से एक-एक सीओ और तीन-तीन थाना प्रभारियों के कार्यालयों के पीएनटी नंबर और कर्मचारियों को कॉल कर पूछताछ की गई। जिसमें मुरादाबाद के बिलारी सीओ और छजलैट थानाध्यक्ष, बिजनौर के मंडावली थाना प्रभारी अमरोहा के नौगांवा सादात थाना प्रभारी, इसके अलावा बदायूं के मुजरिया थाना प्रभारी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते नहीं पाए गए। एडीजी राज कुमार ने बताया कि कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए थाना प्रभारी और सीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed