फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CMO got angry seeing the darkness in Agwanpur Primary Health Center

Moradabad News: अगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा देख नाराज हुए सीएमओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
CMO got angry seeing the darkness in Agwanpur Primary Health Center
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डाक्टरों की उपस्थिति चेक करने के लिए सीएमओ डा. विश्राम सिंह औचक निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने अगवानपुर व मतलबपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। वहां पाई गई खामियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित स्टाफ को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अगवानपुर पीएचसी में अंधेरा देखकर सीएमओ नाराज हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएचसी में प्रसव कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम व एसीएमओ डा. प्रवीण श्रीवास्तव पहुंचे। पीएचसी के गेट पर बरसात का पानी भरा मिला। पीएचसी में पहुंचे तो वहां खामियों का अंबार था। डॉ. अंकित वर्मा व स्टाफ पीएचसी में मौजूद थे लेकिन, कोई मरीज नहीं था। पीएचसी की बिजली गुल थी। मौसम खराब होने के कारण पीएचसी में अंधेरा छाया था। इनवर्टर की कोई व्यवस्था नहीं थी। सीएमओ ने अपनी हीमोग्लोबिन की जांच वहां कराई।
विज्ञापन

उन्होंने स्टाफ के बारे में जानकारी की तो महिला स्टाफ नर्स एसबीए प्रशिक्षण के कारण जिला अस्पताल में थीं। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई भी अधूरी थी। प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया तो वहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजीव चौधरी को बिजली आपूर्ति व प्रसव की व्यवस्था को जल्द शुरू कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य मेले में रविवार को केवल 17 मरीज पहुंचे। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। बरसात की वजह से स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि पिछले रविवार को यहीं संख्या 47 थी। इसके बाद सीएमओ मतलबपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डा. प्रशांत वर्मा व अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। लैब असिस्टेंट ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। एक कक्ष में प्लास्टर उखड़ा हुआ था, दीवार से पानी अंदर आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग के जेई को सीएमओ ने व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। कैल्शियम व ओआरएस का स्टाक चेक किया गया। जिंक, ओआरएस कार्नर बना हुआ पाया गया। सभी डाक्टरों को सीएमओ ने निर्देश दिए कि आरोग्य मेले में मौजूद न रहने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed