{"_id":"62016b8c8a01c100543b9f49","slug":"cmo-driver-dies-after-21-days-of-marriage-dead-body-found-in-government-quarters-city-news-mbd4182420200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 21 दिन बाद सीएमओ के चालक की मौत, सरकारी क्वार्टर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 21 दिन बाद सीएमओ के चालक की मौत, सरकारी क्वार्टर में मिला शव
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में सोमवार सुबह सीएमओ के चालक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। अभी 21 दिन पूर्व 17 जनवरी को चालक ने दूसरा विवाह किया था। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चालक की मौत हार्ट अटैक से होना बताई गई है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मिलक मऊ निवासी भूप सिंह (55) मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के चालक थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी विधानसभा चुनाव के चलते डीआईओएस के चालक के रूप में चली थी। भूप सिंह के दो बेटे रंजीत और रणविजय सिंह और चार बेटियां चांदनी, मधु, हनी और राधा हैं। राधा एमसीएच में कार्यरत है, जबकि बेटा रंजीत सीएमओ कार्यालय में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर नौकरी करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि भूप सिंह की पत्नी मिथलेश की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 17 जनवरी को भूप सिंह ने हरथला निवासी सावित्री से दूसरी शादी की थी। वह सावित्री के साथ जिला अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में रहते थे, जबकि बेटे और बेटियां मिलक मऊ में रहते हैं। सावित्री ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रविवार रात वह घर नहीं लौटी थी। सोमवार सुबह बेटे और बेटियों ने फोन किया तो भूप सिंह का फोन बंद था। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी ने क्वार्टर में जाकर देखा तो बेड पर चालक का शव पड़ा था। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना मिलने पर बेटे, बेटी और पत्नी भी आ गईं। इसके बाद वह परिजन जिंदगी की आस में चालक को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने शव मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्वार्टर में जाकर भी जांच पड़ताल की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
का बीमारी से निधन हो गया था। परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भी सीएमओ आफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। भूप सिंह ने 15 दिन पहले दूसरी शादी की थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।