फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM yogi Adityanath reaches Dr Bhimrao Ambedkar Police Academy Moradabad

यूपी पुलिस को मिले 299 दरोगा, डॉ. भीमराव पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में सीएम के सामने ली शपथ

Sun, 24 Nov 2019 11:29 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 24 Nov 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
CM yogi Adityanath reaches Dr Bhimrao Ambedkar Police Academy Moradabad
सीएम योगी ने ली 299 दरोगाओं की सलामी - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस के बेड़े में रविवार को 299 नए दरोगा शामिल हो गए हैं। बतौर मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह के दौरान परेड की सलामी ली। इसके बाद एडीजी पुलिस अकादमी राजीव कृष्ण ने दरोगाओं को सीएम के सामने शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


इस दौरान बिजनौर के हरजीत सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु दरोगा चुना गया। 2018 बैच के सभी प्रशिक्षु दरोगाओं का प्रशिक्षण एक साल तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में हुआ। रविवार को पासिंग आउट परेड के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सुशासन की नींव पुलिस के बल पर ही निर्भर है। 
विज्ञापन


जिससे समाज में भयमुक्त और अपराध मुक्त माहौल बनता है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस के प्रशिक्षण में पिछले ढाई साल में यूपी में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है। पुलिस प्रशिक्षण का नतीजा है कि आज यूपी में अपराध में हर वर्ग में कमी आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री का काफिला मुरादाबाद पुलिस लाइन पहुंचा था जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद की मुंडा पांडे हवाई पट्टी पहुंचे थे।
 

इससे पहले शनिवार सुबह से ही अकादमी के अधिकारियों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी परेड मैदान पर तैयारियों जुटे रहे। मैदान में एक तरफ परेड का रिहर्सल चल रहा था तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही थी। पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने 302 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों ने भाग लिया था। 

आउट डोर और इंडोर की परीक्षाओं में 299 में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर उत्तीर्ण हुए। इनमें तीन प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण हो गए हैं। जिन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है। बारह- बारह इंडोर और आउटडोर के मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed