फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi Adityanath in Moradabad

समीक्षा करने 30 को मुरादाबाद आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों में जुटे अफसर

Fri, 28 Jun 2019 02:19 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 28 Jun 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Moradabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए 30 जून को मुरादाबाद आ रहे हैं। अपने दौरे में मुख्यमंत्री निर्यातकों के प्रतिनिधि मंडल और विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात करेंगे। सीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम मिलने के बाद अधिकारी उनके दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। साढ़े नौ बजे से सवा दस बजे तक वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सुबह सवा दस बजे से सवा ग्यारह बजे के बीच में वह अस्पताल, थाना या जिले में अन्य किसी भी स्थान का औचक निरीक्षण करेंगे। सीएम कहां का निरीक्षण करेंगे इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


सवा ग्यारह बजे से सवा बारह बजे तक मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पुलिस प्रशासनिक अफसरों से मंडल की कानून व्यवस्था पर फीडबैक लेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद वह दोपहर सवा बारह बजे से सवा दो बजे तक मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 30 मिनट का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर पौने तीन बजे वह शहर के प्रमुख निर्यातकों से मुलाकात कर हस्तशिल्प इंडस्ट्री की समस्याओं और जरूरतों को समझेंगे। इसके बाद कुछ दूसरे संगठनों से भी वह मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां उनका रामपुर के पार्टी पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। शाम को पांच बजकर 50 मिनट पर राजकीय वायुयान से मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इससे पहले 29 जून को मुख्यमंत्री सहारनपुर मंडल की समीक्षा के लिए सहारनपुर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed